लघु सिंचाई विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तर पर निम्न अभिलेख रखे जाते है-
- संगणना के आधार पर कृषकवार लघु सिंचाई कार्यो का विवरण/इनवेन्ट्री रजिस्टर/वर्ष में पूर्ण लघु सिंचाई कार्यो की सूची।
-
नि:शुल्क बोरिंग हेतु -
- चयनित कृषकों की पंजिका।
- चयनित कृषकों में से बैंक को भेजे गये एवं स्वीकृति आदेश की पंजिका।
- पूर्ण नि:शुल्क बोरिंग की सूची कृषकवार/वर्षवार।
- विद्युतीकरण रजिस्टर
- स्प्रिंग वाटर लेवल रजिस्टर।
- कार्य पूर्ति प्रमाण पत्रों की पत्रावली।
- 1टी.2टी.1एस.2एस.(टूल्स एण्ड प्लांट एंव स्टॉक) के रजिस्टर।
- स्ट्रेटा चार्ट कट फाइल।
- बोंरिग टेक्नीशियन/सहायक बोंरिग टेक्नीशियन का प्रगति रजिस्टर।
जनपद स्तर पर रखे जाने वाले अभिलेख -
सामान्य - संगणना के आधार पर लघु सिंचाई कार्यो का कृषकवार, ग्रामवार, विकास खण्डवार विवरण।
नि:शुल्क बोरिंग -
- वर्षवार कृषकवार पूर्ण नि:शुल्क बोरिंग की सूची।
- वर्षवार नि:शुल्क बोरिंग हेतु पम्पसेट पर दिये जाने वाले अनुदान का विवरण, कृषकवार, बैंकवार।
- नि:शुल्क बोरिंग का कृषकवार व्यय विवरण
गहरी व मध्यम गहरी बोरिंग -
- रजिस्टर्ड कृषकों का विवरण।
- भूगर्भ जल विभाग अथवा रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन सेन्टर को स्थल सर्वेक्षण हेतु भेजे गये कृषकों का विवरण व प्राप्त रिपोर्ट।
- रजिस्टर्ड बोरिंग एजेन्सियों का विवरण।
- बोरिंग हेतु कृषकों की प्राथमिकता का रजिस्टर।
- कृषकवार बोरिंग का व्यय विवरण व अनुदान समायोजन की स्थिति।
- वर्ष में पूर्ण बोरिंग का विवरण।
- बोंरिग पर पम्पसेट स्थापना का विवरण कृषकवार।
- अनुदान समायोजित कर खाता बन्द किये जाने का रजिस्टर कृषकवार।
अन्य निर्माण कार्य :-
विभाग द्वारा वर्षवार पूर्ण किये गये निर्माण कार्यो का विवरण।उदाहरणतः चेकडैम/तालाबों का जीर्णोद्धार आदि योजनाओं का नाम सहित जहॉ से धन प्राप्त हुआ।